Ads by Google

समस्या-समाधान[Problem Solving] की विधियाँ व उसके सोपान वैज्ञानिक विधि

 समस्या-समाधान की विधियाँ व उसके सोपान वैज्ञानिक विधि Problem Solved Teaching  Method 


(METHODS OF PROBLEM-SOLVING) psychology Ncert Class 11 एंड class 12 


स्किनर (Skinner) ने 'समस्या-समाधान ' की निम्नांकित विधियों की चर्चा की है
 1. अनसीखी विधि (Unlearned Method)-
-इस विधि का प्रयोग निम्न कोटि के प्राणियों द्वारा किया जाता है। उदाहरणार्थ, मधुमक्खियों की भोजन की इच्छा, फूलों का रस चूसने से और खतरे से बचने की इच्छा, शत्रु को डंक मारने से पूरी हो जाती है। 
2. प्रयास एवं त्रुटि विधि (Trial and Error Method)-
इस विधि का प्रयोग निम्न और उच्च कोटि के प्राणियों द्वारा किया जाता है इस सम्बन्ध में थार्नडाइक (Thormdike) का बिल्ली पर किया जाने वाला प्रयोग उल्लेखनीय है बिल्ली अनेक गलतियाँ करके अन्त में पिंजड़े से बाहर निकलना सीख गई। 
3. अन्तर्दृष्टि विधि (Insight Method)
इस विधि का प्रयोग उच्च कोटि के प्राणियोंद्वारा किया जाता है। इस सम्बन्ध में कोहलर (Kohier) का वनमानुषों पर किया जाने वाला प्रयोग उल्लेखनीय है।
 4. वाक्यात्मक भाषा-विधि (Sentence Language Method)-
इस विधि का प्रयोग मनुष्य के द्वारा बहुत लम्बे समय से किया जा रहा है वह पूरे वाक्य बोलकर अपनी अनेक समस्याओं का समाधान करता है और फलस्वरूप प्रगति करता चला आ रहा है।
इसलिए, वाक्यात्मक भाषा को सारी सभ्यता का आधार माना जाता है।
 5. वैज्ञानिक विधि (Scientific Method)
आज का प्रगतिशील मानव अपनी समस्या का समाधान करने के लिए वैज्ञानिक विधि का प्रयोग करता है। हम इसका विस्तृत वर्णन कर रहे हैं।

समस्या-समाधान की वैज्ञानिक विधि साइकोलॉजी 


(SCIENTIFIC METHOD OF PROBLEM-SOLVING) स्किनर (Skinner) के अनुसार, समस्या समाधान की वैज्ञानिक विधि में निम्नलिखित

छ: सोपानों (Steps) का अनुसरण किया जाता है 
1. समस्या को समझना (Understanding the Problem) इस सोपान में व्यक्ति यह समझने का प्रयास करता है कि समस्या क्या है, उसके समाधान में क्या कठिनाइयाँ हैं या हो सकती हैं और उनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है ?

2 जानकारी का संग्रह (Collecting Information)- इस सोपान में व्यक्ति समस्या से सम्बन्धित जानकारी का संग्रह करता है। हो सकता है कि उससे पहले कोई और व्यक्ति उस समस्या को हल कर चुका हो। अत: वह अपने समय की बचत करने के लिए उस व्यक्ति द्वारा संग्रह किये गये तथ्यों की जानकारी प्राप्त करता है।

3. सम्भावित समाधानों का निर्माण (Formulating Possible Solutions)- इस सोपान में व्यक्ति, संग्रह की गई जानकारी की सहायता से समस्या का समाधान करने के लिएकुछ विधियों को निर्धारित करता है। वह जितना अधिक बुद्धिमान होता है, उतनी ही अधिक उत्तम ये विधियाँ होती हैं। इस सोपान में सृजनात्मक चिन्तन (Creative Thinking) प्राय: सक्रिय रहता है। 
4. सम्भावित समाधानों का मूल्यांकन (Evaluating the Possible Solutions)-
इस सोपान में व्यक्ति निर्धारित की जाने वाली विधियों का मूल्यांकन करता है। दूसरे शब्दों में, वह प्रत्येक विधि के प्रयोग के परिणामों पर विचार करता है। इस कार्य में उसकी सफलता आशिक रूप से उसकी बुद्धि और आंशिक रूप से संग्रह की गई जानकारी के आधार पर निर्धारित की जाने वाली विधियों पर निर्भर रहती है।
 5. सम्भावित समाधानों का मूल्यांकन (Evaluating the Possible Solutions) - इस सोपान में व्यक्ति निर्धारित की जाने वाली विधियों का मूल्यांकन करता है। दूसरे शब्दों में,
वह प्रत्येक विधि के प्रयोग के परिणामों पर विचार करता है। इस कार्य में उसकी सफलता
आंशिक रूप से उसकी बुद्धि और आंशिक रूप से संग्रह की गई जानकारी के आधार पर
निर्धारित की जाने वाली विधियों पर निर्भर रहती है।
सम्भावित समाधानों का मूल्यांकन (Evaluating the Passible Solutions इस सोपान में व्यक्ति निर्धारित की जाने वाली विधियों का मूल्यांकन करता है। दूसरे शब्दों में वह प्रत्येक विधि के प्रयोग के परिणामों पर विचार करता है। इस कार्य में उसकी सफलता आंशिक रूप से उसकी बुद्धि और आंशिक रूप से संग्रह की गई जानकारी के आधार पर निर्धारित की जाने वाली विधियों पर निर्भर रहती है।
 6. निष्कर्षों का निर्णय (Forming Conclusions) - इस सोपान में व्यक्ति अपने
परीक्षणों के आधार पर विधियों के सम्बन्ध में अपने निष्कर्षों का निर्माण करता है। फलस्वरूप
वह यह अनुमान लगा लेता है कि समस्या का समाधान करने के लिए उनमें से कौन-सी विधि
सर्वोत्तम है।

7. समाधान का प्रयोग (Application of Solution) -इस सोपान का उल्लेख क्रो एवं क्रो (Crow and Crow, p.319) ने किया है। व्यक्ति अपने द्वारा निश्चित की गई सर्वोत्तम विधि को समस्या का समाधान करने के लिए प्रयोग करता है।
@Ncertclass11psychologybook @Reet2021 @Ctet2021 @uptet2021 @psychology 
@problemsolvingmethod @Teachingmethod 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ